गोपालगंज, मार्च 29 -- गोपालगंज/कुचायकोट। हमारे प्रतिनिधि गोपालपुर थाने के सेमरा नया टोला गांव में शनिवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 आवासीय घर व सामान जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के चार वाहनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 15 आवासीय घर, कपड़ा, अनाज, जेवर, नकदी, बाइक, साइकिल, सिलाई मशीन सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवारों में इसी गांव के पारस गोड, काशीनाथ गोड, नथुनी गोड, झपन साह, मगरू शर्मा, सुरेश शर्मा, रणजीत गोड, राजेन्द्र शर्मा, जुगुल शर्मा, कुकुर चौहान, राजेश चौहान, रघुनाथ चौहान आदि शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से सबसे पहले गांव के पारस गोड़ के आवासी घर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने एक-एक कर 15 घरों को अपने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.