सीवान, अक्टूबर 3 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के नपं गोपालपुर में विजयादशमी पर्व पर रावण का पुतला कई वर्षों से बनाया जाता है। जहां एक महीने से स्थानीय कारीगरों में अशोक शर्मा, मनु शर्मा, संजय बैठा, धन शर्मा, पुनित शर्मा एवं शिवनाथ शर्मा उत्साह के साथ रावण का विशाल पुतला बनाने में जुटे हुए हैं। कारीगर अशोक शर्मा ने बताया कि इस बार पुतला आकर्षक और 70 फिट ऊंचा होगा, जिसकी लागत एक लाख तक आएगी। इस पुतले में रंग-बिरंगे कागज, कपड़े और आतिशबाजी का विशेष प्रयोग किया जा रहा है। पुतले को सजाने का काम लगातार दिन-रात चल रहा है। जिसकी तैयारी अपने अंतिम चरण पर है। जेपी यादव हरेन्दर पंकज ने बताया कि रावण का दहन काली स्थान के मंदिर के पश्चिमी हिस्से में दो अक्टूबर को किया जायेगा। जिसको लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के बच्चों और युवाओं में दशहरा औ...