भागलपुर, फरवरी 13 -- नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला, कहलगांव में मंगलवार की रात सरस्वती पूजा का मेला देखने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ गई 13 वर्षीय किशोरी के साथ चार नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने एसीडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी कराई। इसके बाद एक आरोपित विधि विरुद्ध बालक को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इस मामले को लेकर नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म को लेकर तत्काल गोपालपुर थाना में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी कर आरोपित किशोर को गिरफ्तार किया। मामला गंगा पार होने के कारण पुलिस पदाधिकारी को लगातार छापेमारी करने का निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.