आरा, फरवरी 19 -- शाहपुर। नगर पंचायत शाहपुर के गोपालपुर गांव में आज शुक्रवार से श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ का आयोजन किया गया है। नौ दिवसीय दिव्य मातृ कथा की तैयारी पूरी कर ली गई है। तैयारी समिति के अध्यक्ष श्रीमन पांडेय ने बताया कि भव्य यज्ञ समारोह कथा वाचक यूपी के प्रयाग के महान संत स्वामी सत्याजी महाराज के तत्वावधान में वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज के बीच शुरू होगा। इस आयोजन समिति के यजमान रमाशंकर पांडेय और राम कुमारी देवी हैं। कथा के अचार्य ऋषिदेव पांडेय हैं। यज्ञ की पूर्णाहुति हवन व भंडारा एक मार्च को होगा। वहीं रात्रि में देवी जागरण का सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलकारों का जमघट होगा। तैयारी समिति में विक्रमा पांडेय, धनजी पांडेय मनजी पांडेय, बबलू पांडेय, श्रीमन पांडेय सहित कई लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...