पटना, जनवरी 13 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को गोपालगंज जिले में बरौली अंचल कार्यालय के राजस्व पदाधिकारी विजय कुमार सिंह को छह हजार रुपये घूस लेते उनको कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया है। उन पर जमीन के दाखिल-खारिज करने के एवज में घूस मांगे जाने का आरोप है। गिरफ्तारी के आरोपी से पूछताछ की गयी। इसके उपरांत उनको मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक बरौली के ही बघेजी गांव के शैलेंद्र साह ने निगरानी में शिकायत की थी कि उनके जमीन के दाखिल खारिज करने के एवज में घूस की मांग की जा रही है। इसके बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिलने पर डीएसपी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बना कर छापेमारी की गयी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.