गोपालगंज, फरवरी 2 -- मीरगंज शहर के पावर हाउस के समीप बाइक सवार बदमाशों ने रविवार की सुबह मार्बल व्यवसायी नयन प्रसाद की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर कोहराम मचा दिया। इस वारदात में पूर्व मुखिया डीके सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह(60) की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि मार्बल व्यवसायी नयन प्रसाद(65) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल हालत में व्यवसायी को हथुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिंताजनक स्थिति को देखते डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मीरगंज थाना से बहुत कम दूरी पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया। मृत सत्येंद्र सिंह उचकागांव थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव निवासी बबन सिंह के पुत्र थे। वह मीरगंज शहर के पावर हाउस के समीप निराला नगर में रहते थे। घटना के बाद से समूचे शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी मौके पर पहु...