गोपालगंज, सितम्बर 12 -- आठ वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार में दो किशोरों को मिली तीन तीन वर्ष की सजा किशोर न्याय बोर्ड गोपालगंज के प्रधान दंडाधिकारी निलेश भारद्वाज की कोर्ट में सुनाई सजा सिधवलिया थाने के एक गांव के आठ वर्षीय बच्चे के साथ दो वर्ष पूर्व किया गया था घिनौना कार्य गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिले में पहली बार किशोर न्याय बोर्ड द्वारा एक्ट में निहित अधिकतम तीन वर्ष की सजा दी गई है। यह सजा आठ वर्षीय बच्चे के साथ दो वर्ष पूर्व किए गए अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में दो किशोरों को दी गई है। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी निलेश भारद्वाज की कोर्ट ने दोनों किशोरों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज को पीड़ित को मुआवजा देने का भी आदेश दिया। बताया जाता है सिधवलिया थाने के एक गांव में 28 जून...