नई दिल्ली, अगस्त 15 -- गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना इलाके के चमनपुरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने डायल 112 पुलिस सेवा में तैनात चालक को गोली मार दी। गोली लगने से चालक उमेश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल, गोपालगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उमेश पांडेय वर्तमान में विशम्भरपुर थाना में डायल 112 सेवा में चालक के पद पर कार्यरत हैं। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। फिलहाल वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि घायल चालक के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की तफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.