गोपालगंज, दिसम्बर 9 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। गोपालगंज जिले में बड़े पैमाने पर उद्योग-धंधे और फैक्ट्रियां लगाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर उद्योग विभाग के अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। इन्वेस्टर मीट में बड़े-बड़े पुराने उद्यमियों के साथ ही नए और फैक्ट्री लगाने वाले उद्यमियों के पहुंचने की संभावना है। उद्योग महाप्रबंधक आयुष कुमार ने बताया कि बड़े स्तर पर आयोजित इन्वेस्टर मीट में सोना सती ऑर्गेनिक, मगध शुगर मिल, विष्णु शुगर मिल, हरिओम फीड्स, भारत शुगर मिल सहित कई बड़े उद्यमी और कारोबारी शामिल होंगे। इस दौरान हथुआ औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित नए प्लांट, फैक्ट्री और उद्योगों की समीक्षा भी की जाएगी। स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने और नौकरी उपलब...