गोपालगंज, फरवरी 17 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। जिले के मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अब ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना एवं मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत डीईओ ने सभी चयनित विद्यालयों को निर्धारित समय के भीतर भ्रमण कराने का निर्देश दिया है। डीईओ योगेश कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य के ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कराकर उनके शैक्षणिक ज्ञान का विस्तार करना है। साथ ही बिहार की सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराते हुए उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि और सामान्य ज्ञान का विकास करना लक्ष्य है। भ्रमण से पूर्व अभिभावकों की सहमति लेना अनिवार्य होगा व स्थल का चयन छात्र-छात्राओं की सहमति से किया जाएगा। भ्रमण सामूहिक रूप से कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.