गोपालगंज, मार्च 16 -- जिले के थावे थाने के पिठौरी गांव के निवासी दो और मठगौतम गांव निवासी एक मजदूर की हुई है हत्या पलंबर का काम करते थे तीनों मजदूर,होली के जश्न के दौरान हुए झगड़े को लेकर की गयी तीनों की हत्या थावे। एक संवाददाता बेंगलुरु में गोपालगंज जिले के थावे थाने के पिठौरी गांव के निवासी दो और मठगौतम गांव निवासी एक मजदूर की हत्या कर दी गयी है। मृतकों में थावे थाने के पिठौरी गांव निवासी रामाधार यादव के पुत्र 21 वर्षीय राधेश्याम यादव , द्वारिका राम के पुत्र 20 वर्षीय अंशु राम व मठगौतम गांव के ओमप्रकाश साह के पुत्र 23 वर्षीय दीपू कुमार साह शामिल हैं। ये तीनों बेंगलुरु के सरजापुर में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पलंबर का काम करते थे। ये सभी करीब छह महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरु गए थे। होली के जश्न के दौरान हुए झगड़े में उक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.