गोपालगंज, जनवरी 24 -- गोपालगंज,नगर संवाददाता। राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2025 के लिए गोपालगंज जिले का चयन किया गया है। इस क्रम में गोपालगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन 2025 थीम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। यह सम्मान 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को पटना स्थित अधिवेशन भवन परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले इस समारोह में चयनित जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को उनके नवाचारपूर्ण और प्रभावी निर्वाचन कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। गोपालगंज के अलावा खगड़िया, भागलपुर, वैश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.