जमशेदपुर, फरवरी 28 -- शुक्रवार को हाई स्कूल को गोपबंधु विद्यापीठ, टेल्को में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर "अंतर विद्यालय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता " का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का श्री गणेश महाविद्यालय के सचिव वृंदावन साहू, कोषाध्यक्ष हरेंद्र कुमार , प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी, उप-प्राचार्य मंजू कुमारी एवं विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षकों ने संयुक्त रूप से भारतीय महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के महत्व को उजागर करना और विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना है। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ...