सहारनपुर, फरवरी 8 -- सहारनपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शासन स्तर से एक व्यापक और गोपनीय जांच अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमें मेरठ मंडल के जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जांच में जुटी है, जबकि मेरठ मंडल 50 टीमें मुराबाद में छानबीन कर रही है। मुरादाबाद मंडल 45 टीमों ने सहारनपुर में डेरा डाल रखा है। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। यह जांच पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। ताकि जमीनी हकीकत सामने आ सके। सहारनपुर मंडल की 30 टीमें मेरठ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं की परख कर रही हैं। वहीं सहारनपुर मंडल में मुरादाबाद मंडल की 45 टीमें पहुंच चुकी हैं, जो यहां के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों से स्वास्थ...