बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो थर्मल। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र अंतर्गत गोनियाटो में चार दिवसीय सरस्वती पूजा सह मेला का आयोजन किया गया है। यहां का माहौल मां सरस्वती पूजामय बना हुआ है। आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी लोग पहुंच रहे हैं। माता के दर्शन व पूजन कर रहे हैं। गुरवार को डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो पहुंचे। कहा कि गोनियाटो का मेला एक धरोहर है। झारखंड में एक ऐसा जगह है जहां सरस्वती मां का मंदिर स्थापित है। वहीं झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री बेबी देवी भी पहुंची। पूर्व मंत्री ने मेले का जायजा लिया और खरीददारी भी की। कहा कि मेला ने झारखंड की संस्कृति को जीवंत रखा है। इस निरंतर बनाए रखना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.