बरेली, मार्च 3 -- क्योलड़िया। गोद भराई के बाद विवाह की तिथि तय कर दी गई लेकिन लड़के वाले लड़की के पिता से अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जिसका उन्होंने विरोध किया। विवाह से तीन माह पूर्व रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के पिता ने लड़के समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। क्योलड़िया के राजेश कुमार ने अपनी बेटी प्रेमलता का रिश्ता पीलीभीत जहानाबाद थाना क्षेत्र के कनाकोर गांव के प्रेमराज से तय किया था। एक जनवरी को उनकी गोद भराई की गई थी। शादी को 10 मई 2025 की तिथि गयी थी। इसी बीच लड़के वालों ने लड़की के पिता से तय दहेज से अतिरिक्त दहेज की मांग की। जिसका उन्होंने विरोध किया तो रिश्ता तोड़ दिया। परेशान लड़की के पिता ने प्रेमराज उसके पिता पीतमराम, भाभी पिंकी व प्रेमराज के दो भाईयों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...