छपरा, जनवरी 13 -- श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में वैदिक परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संगम फोटो सोनपुर । श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में एक माह तक चले पोंगल पर्व का समापन मंगलवार, 13 जनवरी को श्रीगोदा-रंगनाथ विवाह महोत्सव के भव्य आयोजन के साथ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। वैदिक विधि-विधान, मांगलिक गीतों और शास्त्रीय परंपराओं के साथ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर दिया। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने विवाह से जुड़े पारंपरिक मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अनुष्ठान की शुरुआत पूजन, कलश स्थापना और अग्निदेव पूजन से हुई, जिसके बाद जयमाल, कन्यादान व विवाह की अन्य रस्में विधिवत रूप से संपन्न कराई गईं। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी लक्ष्मणाचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.