बेगुसराय, फरवरी 22 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। सरकारी समर्थन मूल्य पर किसानों से किए जा रहे धान खरीद कार्य में नया पेंच फंस गया है। पैक्स द्वारा खरीदा गया धान गोदाम में भरा है जिसका उठाव नहीं हो रहा है। गोदाम में जगह नहीं रहने से पैक्स धान नहीं खरीद रहे। जानकारी के अनुसार मिलर द्वारा पैक्सों को न तो चावल उपलब्ध कराया गया है और न ही गोदाम में भरे धान के बोरों का उठाव ही किया जा रहा है। गोदाम में धान रखने की जगह नहीं होने की बात कहकर पैक्स अब किसानों से धान नहीं खरीद रहे हैं। जबकि, सरकार द्वारा निर्धारित कीमत 2 हजार 369 रुपए प्रति क्विंटल में अपना धान बेचने के इच्छुक किसान धान बिकने का इंतजार कर रहे हैं परन्तु पैक्स उनसे धान खरीदने में अपनी असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। इस कारण सरकार द्वारा किसान हित में बनाई गई योजनाओं का लाभ जरूरतमंद किसान...