जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धान अधिप्राप्ति शुरू हो चुकी है। अब लैम्पस में खरीदा गया धान जमा होगा और उसे संबंधित मिलर को ले जाना है। हालांकि इससे पहले उसे जितना धान लेना है तुलनात्मक रूप से एडवांस में उतना चावल जमा करना है। परंतु चावल रखने के लिए जिला प्रशासन के पास जगह ही नहीं है। इस परेशानी से बचने के लिए राज्य सरकार ने तय किया कि संबंधित मिलर तत्काल चावल जमा न करें, बल्कि उसके बदले नकद राशि या उतनी राशि की बैंक गारंटी जमा कर दें। जब गोदाम का काम पूरा हो जाएगा और चावल आ जाएगा तो उसकी बैंक गारंटी वापस कर दी जाएगी। पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 24 गोदामों की मरम्मत हो रही है, जिनमें से आधे अभी अधूरे हैं। जिला प्रशासन ने आपूर्ति विभाग को 15 जनवरी तक अपने गोदामों की मरम्मत का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.