पूर्णिया, जून 25 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा कॉलेज चौक ओवर ब्रीज के पूरब दिशा स्थित मक्का गोदाम से देर रात दौ सौ बोरा मक्के की चोरी कर ली गई। इस बाबत मक्का व्यपारी द्वारा कसबा थाना में मक्का चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोदाम का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में मक्का व्यपारी सोने लाल साह ने बताया कि वे मक्का खरीद-बिक्री का काम करते है। सोमवार की रात आठ बजे गोदाम बंद कर खिरनी बाजार स्थित अपने घर चला गया। सुबह जब हम गोदाम पहुंचे तो देखा कि गोदाम के शटर का ताला टूटा था और अंदर छह सौ बोरा में से दौ सौ बोरा मक्का गायब था। उन्होंने बताया कि प्रत्यके बोरा में करीब 60 से 62 किलो मक्का पैक था जिसमें करीब एक सौ बीस क्विंटल मक्का था। अजय कुमार अजनवी ने बताया कि मक्का चोरी को लेकर आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.