हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी, संवाददाता पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित मॉल में विद्या भारती द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत प्रेरणादायी फिल्म गोदान देखी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय सनातन धर्म और गो-संस्कृति के महत्व से रूबरू कराना था। फिल्म प्रदर्शन के बाद विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक श्याम अग्रवाल ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि पूजनीय गोमाता है, जिनमें 33 करोड़ देवताओं का वास माना गया है। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि गाय का दूध और घी जहां पोषण के लिए अमूल्य हैं, वहीं गोबर और गोमूत्र जैविक खेती व पर्यावरण संरक्षण के आधार हैं। विद्यार्थियों ने अहिंसा, करुणा और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अप...