गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-104 स्थित गोदरेज समिट सोसाइटी की सरंचनात्मक जांच को दोबारा नहीं करवाया जाएगा। शुक्रवार शाम को जिला उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आईआईटी, दिल्ली की तरफ से इस सोसाइटी की सरंचनात्मक जांच को उपयुक्त पाया है। आईआईटी, दिल्ली की सरचंनात्मक जांच के आधार पर बिल्डर की तरफ से इस सोसाइटी में बालकनी और फ्लैट की मरम्मत करवाई जा रही है। इस जांच रिपोर्ट से सोसाइटी का एक निवासी संतुष्ट नहीं था। ऐसे में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अलावा हरियाणा सरकार के कई विभागों में इस सिलसिले में शिकायत दी हुई थी। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर जिला उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त जग निवास, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीक्षक अभियंता प्रवीण चौधरी, नगर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.