पलामू, मई 18 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा कला क्षेत्र के लरंगहा टोले के निवासी वसंत विश्वकर्मा के घर से शुक्रवार की रात में नगद व जेवरात सहित करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई है। वसंत विश्वकर्मा अपने तीन भाइयों के साथ उस मकान में रहते हैं। घर के सभी सदस्य गढवा जिले के मेराल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इधर घटना की सूचना पर शनिवार को पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खोजी कुते को भी बुलाया गया है ताकि मामले का उद्भेदन हो सके। थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि खोजी कुत्ते बुलाकर छानबीन की जा रही है। हालांकि अभीतक कोई ठोस सबूत पुलिस को हाथ नहीं लगी है। पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का दावा कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.