जौनपुर, फरवरी 23 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में शुक्रवार की शाम गोदभराई के दौरान वर और कन्या पक्ष के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। रात 12 बजे जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया गया। चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के एक मोहल्ला निवासी लड़की की शुक्रवार को नगर के एक होटल में गोदभराई थी। शहर के ही एक गांव से वर पक्ष गोदभराई के लिए आया था। शाम से ही वर पक्ष की ओर का एक युवक बार बार कहासुनी कर रहा था। गोदभराई की रस्म चल रही थी कि दोनों पक्ष में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। होटल वालो ने फौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.