उरई, जनवरी 4 -- जालौन। गोतस्करी और पशु क्रूरता के आरोप में वांछित चल रहे व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने चुंगी नंबर चार पर कहीं बाहर भागने की फिराक में पकड़ा है। पुलिस ने वांछित को न्यायालय में पेश किया है। आठ सितंबर 2025 की सुबह लौना रोड पर एक डीसीएम में 14 गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की ओर ले जाया जा रहा था। पशुओं को क्रूरतापूर्वक डीसीएम में बांधा गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लौना रोड पर पेट्रोल टैंक के समीप डीसीएम को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली थी तो उसमें से पुलिस ने 14 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया था। जिन्हें क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। पुलिस ने मौके से इब्राहीम व सलमान मोहल्ला पुरावली दरवाजा तकिया लखना, थाना बकेवर जनपद इटावा को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था जबकि दो लोग मौके का फायदा उठाकर भाग निकले थे।...