गोंडा, मार्च 23 -- -बच्चे के चाबी लगाकर स्टार्ट करने से अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा - मेडिकल कॉलेज लाते समय रास्ते में ही मासूम बच्चे ने तोड़ दिया दम खरगूपुर, संवाददाता। छह वर्षीय बच्चे की चंचलता उसके लिए ही घातक बन गई। बच्चे ने ई-रिक्शे में लगी चाबी घुमाकर उसे चालू कर दिया, जिसके बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया और ई-रिक्शा सवार बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगहा के मजरा बनकटी निवासी नानबाबू गोस्वामी अपने बेटे शनि गोस्वामी (06) के साथ ई-रिक्शा लेकर गांव से 200 मीटर दूर खेत में पानी चलाने गए थे। वह रिक्शा को सड़क के किनारे खड़ा करके खेत में पाइप बिछाने चले गए ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.