गोंडा, फरवरी 23 -- गोण्डा, संवाददाता। माहे रमजान के पहले अशरे (रहमत) में रोजेदार अल्लाह की इबादत करने में मशगूल हैं। सुबह से देर रात तक अल्लाह का जिक्र करते रोजेदारों का वक्त बीत रहा है। कुराने पाक की तिलावत का सिलसिला जारी है। पांच वक्त की नमाज में मस्जिदों में भीड़ हो रही है। सोमवार को माहे रमजान के पांच रोजे मुकम्मल हो गए। रोजा इफ्तार करके रोजादारों ने अल्लाह की बारगाह में शुक्र अदा किया। माहे रमजान की फजीलतों के संबंध में मौलाना इकबाल ने बताया कि रमजान के मुबारक महीने की फजीलत को कुरान में बयान किया गया है। इसी माह में शबे कद्र की मुकद्दस रातें हैं। जिसमें एक रात की इबादत का सवाब एक हजार रातों के बराबर है। वही हाफिज मुबारक ने बताया कि इस माह में इबादत करने का सवाब बढ़ा दिया जाता है। रोजा हर बुराइयों से बचाता है। किसी की बुराई करना, चु...