गोंडा, दिसम्बर 10 -- रुपईडीह। आगामी 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक कर्नाटक के मैसूर में होने वाले पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट में प्रतिभा करने के लिए ग्राम प्रधान बेलवा भान के विवेक शुक्ला को आमंत्रित किया गया है। शासन द्वारा कर्नाटक के मैसूर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों के भ्रमण के लिए पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया है। जिसमें विकासखंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत बेलवा भान के ग्राम प्रधान विवेक शुक्ला को आमंत्रित किया गया है। पंचायत राज निदेशक ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल के माध्यम से इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। जिसमें समस्त खर्च का व्यय शासन द्वारा किया जाएगा। कर्नाटक का भ्रमण कर ग्राम पंचायत में विकास गति मिलेगी। आमंत्रण पर स्थानीय प्रधानों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...