गोंडा, मार्च 21 -- गोण्डा, संवाददाता। जिलेभर में मुकद्दस रमजान के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को संपन्न हुई। नमाज को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में भारी भीड़ रही। लोगों ने नमाज अदाकर देश में अमनों-अमान की दुआएं मांगीं। शहर के मरकज मस्जिद, मीनाईया मदरसा, फुरकानिया, तकिया मस्जिद, जलाली मस्जिद, डिप्टी मस्जिद, स्टेशन मस्जिद आदि जगहों पर मस्जिदों में तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। रमजान का जुमा होने की वजह से सुबह से ही मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। जैसे ही जुमे का समय हुआ अकीदतमंद मस्जिदों की ओर जाते दिखे। लोगों ने खुत्बा के बाद जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने देश में अमन चैन की दुआएं की गई। रमजान के महीने में इबादत का सवाब बढ़ जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.