गोंडा, जून 20 -- बभनजोत, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में पति ने प्रेमी के साथ अपनी ही दो बच्चों की मां वाली पत्नी का विवाह करा देने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पति ने पत्नी का खुद ही सिंदूर धोया और एक मंदिर में ले जाकर प्रेमी से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवा दिया। इसके बाद बच्चों का भी बंटवारा कर लिया। लड़के को अपने पास रखा और बेटी को पत्नी के साथ भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह मामला क्षेत्र में अब चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। पति के अनुसार पत्नी का गांव के बगल के ही रहने वाले एक व्यक्ति से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। कई महीनों से दोनों छिप-छिपकर मिलते भी थे। इस दौरान पत्नी के बदले स्वभाव से उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.