गोंडा, अप्रैल 30 -- करनैलगंज, संवाददाता। नगर के जाने-माने क्रिकेटर विवेक सिंह उर्फ शिशु (53) का बुधवार सुबह करीब पांच बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही स्टेशन रोड स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। विवेक सिंह नगर के उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय के पास अपने निवास पर अकेले रहते थे। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव था। उन्होंने कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के मैदान पर एक पक्की पिच बनवाई थी, जो आज भी मौजूद है। उनके निधन पर राहुल सिंह, मनोज कुमार सिंह बबलू, सुरेश कुमार वर्मा, योगेंद्र सिंह प्रधान पाल्हापुर, जावेद खान, नसीम खान, पराग गुप्ता प्रधान, नवनीत पारिक, मिंटू किरमानी, अप्पू मोदनवाल, दिनेश मिश्रा, योगेश सिंह समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.