गोंडा, मार्च 21 -- इटियाथोक, संवाददाता। जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक के संस्थापक प्रधानाचार्य चंद्रिका प्रसाद मिश्र का शुक्रवार सुबह लगभग 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास इटियाथोक पहुंचे। उन्होंने छोटे स्तर से सन 1962 में शुरू हुए स्कूल को बुलंदियों तक पहुंचाया। वर्ष 1971 में जनसहयोग से जूनियर हाई स्कूल से इंटर तक पहुंचा दिया। सन् 2002 में वह सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर प्रधानाचार्य मेजर डॉ अजय कुमार मिश्र, दामोदर प्रसाद शुक्ल बडे बाबू, मधुसूदन शुक्ल, राजेन्द्र मिश्र, जीतेंद्र मौर्य, अरविंद शुक्ल, डॉ भागीरथ मिश्र, डॉ राम राज, रमाकांत तिवारी,बंशीधर तिवारी, शकील खान, राजेश दूबे सहित अन्य सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर जनता इंटर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.