गोंडा, मार्च 7 -- मनकापुर। गुरूवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर कोतवाली के जिगना पुलिस चौकी के लोगों ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मामला कोतवाली मनकापुर की पुलिस चौकी चिगना बाजार के गांव धुसवा से जुड़ा है। पिंकी पुत्री वीर बहादुर सिंह निवासिनी धुसवा ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर सूचित किया है कि उसका भाई दुर्गेश कुमार सिंह 35वर्ष पुत्र वीर बहादुर सिंह अपने कमरे में सो रहा था। शुक्रवार सुबह जब भाई को आवाज लगाई तो वह कमरे से बाहर नहीं आया। जाकर खिडकी से देखा तो मुफलर से गला कस कर छत की कुंठी से भाई लटकता दिखा। इसे देखकर वह अवाक रह गयी। वह जोर - जोर से चिल्लाने लगी तो आसपास तथा गांव के तमाम लोग इक्ट्ठा हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.