गोड्डा, जुलाई 1 -- गोड्डा। साहिबगंज के भोगनाडीह उपद्रव मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोड्डा पुलिस ने दो संदिग्धों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक की पहचान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में हुई है। प्रेस वार्ता में एसपी मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में एक सुधीर कुमार जमशेदपुर का निवासी है। दूसरा अभियुक्त गणेश मंडल ओडिशा का रहने वाला है। दोनों को गोड्डा नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से धोती, साड़ी गमछा के अलावा अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि इस गिरफ्तारी के तार साहिबगंज के भोगनाडीह में हुए उपद्रव से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। बताया कि गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.