गोड्डा, फरवरी 2 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा मेला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेन चोरी और पॉकेटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रही तीन महिलाओं को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 जनवरी की दीवा गश्ती के दौरान की गई। गिरफ्तार महिलाओं के पास से चांदी की दो चेन, एक अंगूठी, नकद राशि एवं एक ब्लेड बरामद किया गया है। बता दे की दिवा गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि गोड्डा मेला मैदान में कुछ महिलाएं श्रद्धालुओं और दर्शकों की चेन चोरी एवं पॉकेटमारी कर रही हैं। सूचना की पुष्टि एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस दल तत्काल मेला मैदान पहुंचा। पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध महिलाएं इधर उधर भागने लगीं, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिस बल की तत्परता से तीनों महिलाओं को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान पहले तो महिलाओं ने ...