गोड्डा, फरवरी 2 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती बढ़ाते हुए गोड्डा पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घटियारी में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया । पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घटियारी में चामू मंडल के घर पर भारी मात्रा में नकली शराब का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्र...