गोड्डा, जनवरी 11 -- गोड्डा। गोड्डा शहर के व्यस्ततम इलाके माने जाने वाले मुख्य बस स्टैंड परिसर में शनिवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। दोपहर में बस पकड़ने पहुंचे यात्रियों और स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड के एक कोने में व्यक्ति को जमीन पर अचेत अवस्था पड़े देखा। पहले लोगों को लगा कि व्यक्ति सो रहा है, लेकिन काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर पास जाकर देखने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के स्पष्ट निशान नहीं दिखे। लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। ऐसे में आशंका जताई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.