दुमका, जुलाई 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड के प्रदेश प्रभारी के राजू व प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 09 जुलाई को गोड्डा पहुंचेंगें। जहां गोड्डा के होटल सवेरा में अपराह्ण 01:00 बजे से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोड्डा, पाकुड एवं साहेबगंज जिले का कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगें। उपरोक्त जानकारी झारखंड कांग्रेस प्रदेश के प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह ने दी है। प्रदेश के प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे एवं कांग्रेस के वरिय नेता राहुल गांधी के आवाहन पर तथा झारखंड के प्रदेश प्रभारी के राजू व प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के मार्गदर्शन में पार्टी को गांव-गांव तक ले जाने हेतु चलाये जा रहे ...