गोड्डा, अक्टूबर 10 -- महागामा, एक संवाददाता। राजधानी रांची में बीते तीन अक्टूबर से छह अक्टूबर 2025 तक आयोजित इंडियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड क्षेत्र के एक छोटे से गांव कुसमरा के रहने वाले आदित्य कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।यह मुकाबला झारखंड और उड़ीसा के बीच हुआ, जिसमें आदित्य ने दमदार खेल दिखाते हुए तीन राज्यों के खिलाड़ियों को मात दी और झारखंड का परचम लहराया।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आदित्य कुमार ने अपने बेहतरीन पंच और रणनीति के दम पर जीत हासिल की। विजेता बनने पर उन्हें Rs.21,000 नकद राशि और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि के बाद पूरे झारखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। आदित्य के पिता चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.