गोड्डा, जनवरी 9 -- गोड्डा। गोड्डा जिले के होनहार खिलाड़ी अमन राज का चयन 19 वीं सीनियर राष्ट्रीय सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड राज्य टीम में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 10 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक उत्तराखंड के बाजपुर शहर में आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अमन राज इससे पूर्व वर्ष 2024 में एसजीएफआई प्रतियोगिता में भी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके इस चयन से गोड्डा जिले में खेल प्रेमियों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। अमन राज की इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार सिंह, अजय कुमार राय, डॉक्टर महानद यादव, सुशील कुमार सिंह एवं अनुपम मिश्रा, अंजर अहमद , हर्षवर्धन साहब ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया और आशा जताई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.