खगडि़या, जनवरी 20 -- गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी जमालपुर नगर परिषद के गोगरी बस्ती में आयोजित होने वाले सनातन हिन्दू सम्मेलन को लेकर सोमवार को आयोजन समिति की बैठक डॉ. रवि के संयोजकत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में बस्ती के प्रत्येक हिन्दू परिवार की हिन्दू सम्मेलन में भागीदारी पर चर्चा और योजना पर कार्य किया गया। डॉ. रवि ने बताया कि यह वर्ष आर एस एस का शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर देश भर में हिन्दू सम्मेलन हो रहा है। इसी श्रृंखला में गोगरी में भी संत रविदास जी की जयंती पर 1 फरवरी को गोगरी में आयोजित की गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह शैलेन्द्र अम्बष्ट के मार्गदर्शन में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में हरिश्चंद्र पटेल, विनोद झा, प्रवीण राठौड़, शिव नारायण पंडित, अरुण पंडित, श्वेता देवी सहित आयोजन समिति के अनेकों सदस्य उपस्थित होकर हिन्दू ...