खगडि़या, जनवरी 7 -- गोगरी, एक संवाददाता केडीएस कॉलेज, गोगरी में प्राध्यापकों का कई पद रिक्त होने से सभी विषयों की पढ़ाई नहीं हो पाती है। जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। जानकारी के अनुसार कॉलेज में प्राचार्य सहित 20 पद सृजित है। जिसमे हिंदी विभाग में तीन पद सृजित हैं। वर्तमान में प्रभारी प्राचार्य हिंदी विभाग से ही हैं। हिंदी विभाग में एक सहायक प्राध्यापक कार्यरत हैं और एक पद खाली है। इतिहास विभाग में दो पद सृजित है और वर्तमान में दोनों पद खाली हैं। राजनीति विज्ञान विभाग में दो पद सृजित है, जिसमें केवल एक विभागाध्यक्ष कार्यरत हैं। भौतिकी विभाग में एक पद सृजित है, जिसमें एक विभागाध्यक्ष कार्यरत हैं। रसायन शास्त्र विभाग में एक पद सृजित है, जिसमें एक विभागाध्यक्ष कार्यरत हैं और गणित विभाग में एक पद सृजित है, जिसमें एक विभागाध्यक्ष कार...