खगडि़या, अक्टूबर 4 -- गोगरी। एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान जयकारों से इलाका गूंज उठा। गोगरी का बड़ी लाल दुर्गा को गुरुवार की संध्या सात बजे अपने स्थान से सम्मान पूर्वक उठाकर बाजा गाजा के साथ लक्ष्मी नगर हाट तक भ्रमण कराकर पुन कामस्थान घाट पर विसर्जन किया गया। वही श्री नगर भोजूआ दुर्गा मंदिर, चकयुसुफ़ दुर्गा मंदिर के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शुक्रवार को रजिस्ट्री चौक दुर्गा मंदिर, वैष्णवी दुर्गा मंदिर, गढबनेली दुर्गा मंदिर, जमालपुर हटिया दुर्गा मंदिर का विसर्जन किया गया। माता की विदाई के दौरान मुख्य सड़क मार्ग के दोनो साइड महिला पुरुष श्रद्धालु नम आंखों से माता को विदाई दी। गोगरी विसर्जन के दौरान चप्पे-चप्पे रही पुलिस की नजर गोगरी। गोगरी बड़ी मस्जिद के पास एस...