खगडि़या, फरवरी 4 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को एनसीडी (नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज) शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 204 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गईं। यह अभियान आगामी 14 अप्रैल तक जारी रहेगा, ताकि ग्रामीण और स्थानीय लोगों को नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा सके और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके । शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. पीके साहू, डॉ. ललित कुमार, डॉ. प्रहलाद कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रूपक कुमार, पीसीएम नीतू कुमारी और ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर अरविंद कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांक...