चम्पावत, अगस्त 18 -- पाटी, संवाददाता। पाटी ब्लॉक के गोगना गांव में रविवार को आठ दिन गौरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने गौरा महेश की प्रतिमा बना कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। आयोजन को लेकर महिलाओं में उत्साह है। गोगना में रविवार को आठ दिवसीय गौरा महोत्सव का शुरू हुआ। महिलाओं ने गांव के मंदिर प्रांगण में गौरा, महेश की विशेष पूजा अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर महिलाओं और पुरुषों ने खोल दे माता खोल भवानी..., दैना होया, जै जै गौरा महेश, शिव शंकर चले कैलाश... आदि गीतों का गायन किया। महोत्सव में पार्वती देवी, गंगा देवी, देवकी देवी, लीलावती देवी, हेमा देवी, नरेश जोशी, कैलाश जोशी, सुनीता देवी, प्रकाश जोशी, खष्टी देवी, शोभा जोशी, राधिका देवी, दीपा देवी, किशोर जोशी, रेवाधर जोशी ...