लखनऊ, मार्च 7 -- प्रदेश के 107 सर्वाधिक दुग्ध आपूर्तिकर्ता और सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले पशु पालकों को शुक्रवार को भव्य समारोह में राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसमें सर्वाधिक 63 दुग्ध आपूर्तिकर्ता को गोकुल पुरस्कार और देशी गाय से सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले 44 पशु पालकों को नंदबाबा पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार पाने वालों में 36 महिलाएं भी शामिल हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने इन सभी दुग्ध उत्पादकों को प्रतीक चिह्न, पुरस्कार राशि का चेक व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दुग्ध व डेयरी व्यवसाय से किसान बढ़ा सकते हैं आय इस मौके पर दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि किसान व पशुपालक समितियों के माध्यम से दुग्ध व्यवसाय करके और डेयरी व्यवसाय अपनाकर अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.