विकासनगर, मार्च 16 -- गोकुलधाम सेवा समिति की ओर से त्रिशला देवी जैन अतिथि गृह में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रसूलपुर स्थित गोकुलधाम से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। सुबह 10 बजे रसूलपुर से कथा स्थल तक महिलाएं केसरिया एवं पीले रंग की साड़ियां पहनकर उत्साह एवं उमंग के साथ कलशयात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा का शुभारंभ पदाधिकारियों ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना कर किया। कलश यात्रा में सबसे आगे महिलाएं अपने सिर पर जल कलश लेकर भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी का गुणगान करते हुए चल रही थीं। इसके बाद श्रद्धालु भजन कीर्तन कर श्री कृष्ण का जयकारा लगाते हुए जय घोष कर रहे थे। बैंडबाजों के साथ जैसे ही हरे रामा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.