संभल, सितम्बर 12 -- जनपद में गोकशी पर अब पुलिस की सख्ती साफ तौर पर असर दिखा रही है। बीते तीन वर्षों में गोकशी से जुड़े मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जो प्रशासन और पुलिस की चौकसी का परिणाम मानी जा रही है। जहां वर्ष 2022-23 में गोकशी के 16 मुकदमे दर्ज किए गए थे, वहीं 2023-24 में इनकी संख्या घटकर 10 रह गई। और हैरानी की बात यह है कि 2024-25 में अब तक केवल 6 मुकदमे ही दर्ज हुए हैं। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि पुलिस ने जिस तरह से इस पर कार्रवाई तेज की है, वह अब रंग ला रही है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की मानें तो गोकशी की रोकथाम के लिए नियमित पेट्रोलिंग, खुफिया निगरानी और संदिग्ध वाहनों की जांच जैसे उपाय लगातार किए जा रहे हैं। साथ ही, अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भी असर देखा जा रहा है। जनता भी अब जागरूक हो चुकी है और गोकश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.