मुरादाबाद, मार्च 17 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव भायपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें गोकशी के बाद चार व्यक्ति मीट बांटते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि घटना 11 मार्च की थी। जिसमें चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। मूंढापांडे के भायपुर गांव में बीते मंगलवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर में छापेमारी की थी। वहां चार व्यक्ति गोवंशीय पशु का मांस बांटते पकड़े गए थे। मौके से 60 किलो मांस और पशु वध का उपकरण बरामद किया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही थी उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था। एसएचओ मूंढापांडे राजीव शर्मा ने बताया कि मामले में अगले ही दिन 12 मार्च को मौके पर पकड़े गए चार आरोपी भायपुर निवासी जाहिद, छोटे व असरफ और मातीपुर निवासी हनीफ के खिलाफ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.