कौशाम्बी, जनवरी 15 -- मंझनपुर, संवाददाता गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी अनवर के घर गुरुवार को पुलिस ने फरार घोषित करते हुए कुर्की का नोटिस चस्पा किया। उसके गांव रसूलपुर बदले में डुग्गी भी बजवाई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी राजेश कुमार ने 25 हजार रुपये का इनाम पहले ही घोषित कर रखा है। चरवा थाना क्षेत्र में गोवध निवारण अधिनियम के दर्ज एक मुकदमे में संदीपनघाट इलाके के रसूलपुर बदले का रहने वाला अनवर पुत्र लाल मोहम्मद वांक्षित है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी लेकिन, वह पकड़ा नहीं जा सका। एसपी राजेश कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसी मामले में अदालत ने 13 जनवरी 2026 को आरोपी के खिलाफ फरारी की घोषणा जारी की। गुरुवार को चरवा थाने के सैयद सरावां चौकी प्रभारी राजेंद्र...